– अब तक सरकार या कृषि मंत्रालय ने 20वीं किस्त को लेकर कोई आधिकारिक तारीख नहीं जारी की है। मीडिया रिपोर्ट्स में 20 जून बताई जा रही है, लेकिन पुष्टि नहीं हुई।
– कई किसान pmkisan.gov.in वेबसाइट और मोबाइल पर SMS चेक कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई अपडेट नहीं आया है, जिससे असमंजस की स्थिति है।
– सरकार कई बार बिना पूर्व सूचना के भी सीधे किसानों के खातों में किस्त ट्रांसफर कर चुकी है। इसलिए हर अपडेट पर नजर बनाए रखें।
– किसान अभी के लिए यह सुनिश्चित करें कि उनका e-KYC पूरा हो, आधार कार्ड बैंक से लिंक हो और बैंक डिटेल्स सही हों।
– खेती के सीजन में बीज, खाद और सिंचाई जैसे खर्चों के लिए किसान इस सहायता पर निर्भर होते हैं। अनिश्चितता से उनकी चिंता बढ़ रही है।
सरकार कभी भी घोषणा कर सकती है। जब तक तारीख तय नहीं होती, किसान Beneficiary Status और SMS अलर्ट पर नज़र बनाए रखें।